सिरपुर Sirpur

सिरपुर Sirpur

Travel postcard

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 84 किलोमीटर दूर है ऐतिहासिक सिरपुर। यहां का सातवीं सदी में बना लक्ष्मण मंदिर प्रसिद्ध है। यह मंदिर ईंटों से बना है। मंदिर की दीवारों पर देवी, देवताओं की आकृतियां और जीवन से जुडी चीजें उकेरी गई हैं। सिरपुर बौद्ध धर्म का भी बड़ा केन्द्र था। यहां से बौद्ध विहार के अवशेष मिले हैं। ये विहार नालंदा से भी पुराना है। चीनी यात्री ह्वेनसांग भी सिरपुर आया था। महानदी के किनारे बसे सिरपुर में हर वर्ष सिरपुर उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.