किरीबुरू

किरीबुरू

किरीबुरू
अगर आपको जंगलों से प्यार है तो किरीबुरू आपके लिए ही है। झारखंड का यह इलाका साल के घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां सारंडा का जंगल एशिया का सबसे बड़ा साल का जंगल है। स्थानीय भाषा में सारंड़ा का मतलब है सात सौ पहाड़ियों का घर। यह जंगल कई तरह के जंगली जानवरों और पेड-पौधों का भी ठिकाना है। यहां उड़ने छिपकली और हाथी मिलते हैं। किरीबुरू की पहाड़ी से सूर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता है। यह लौह अयस्क की खदानों के लिए भी प्रसिद्ध है। किरीबुरू जमशेदपुर से 160 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.