बेतला राष्ट्रीय उद्यान

बेतला राष्ट्रीय उद्यान

बेतला राष्ट्रीय उद्यान
देश के पहले नौ टाईगर रिजर्व में से एक है झारखंड का बेतला राष्ट्रीय उद्यान। इसे 1974 में टाईगर रिजर्व में शामिल किया गया था। यहां बाघ और हाथी समेत बहुत तरह के जानवर देखे जा सकते हैं। यहां गर्म पानी के स्रोत और झरने भी हैं। इसी जगंल में ऐतिहासिक पलामू किला भी है। यह किला झारखंड की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इसे 16वीं सदी में चेरो राज्य के मेदिनी राय ने बनवाया था। इस किले पर पास एक अधबना किला भी है। बेतला राष्ट्रीय उद्यान रांची से 156 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.