पारसनाथ

पारसनाथ


पारसनाथ
जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थान है पारसनाथ पर्वत। पारसनाथ झारखंड के गिरड़ीह जिले में पड़ता है। धार्मिक स्थान होने के साथ पारसनाथ प्राकृतिक सुन्दरता से भी भरा हुआ है। घने जंगलों से घिरा यहां का मुख्य मंदिर झारखंड की सबसे ऊंची पारसनाथ चोटी पर बना है। यह चोटी समुद्र तल से 4480 फीट की ऊंचाई पर है। माना जाता है कि जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ सहित 20 तीर्थंकरों ने यहीं निर्वाण प्राप्त किया था। पर्वत की चोटी तक पहुंचने के लिए 9 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है।पारसनाथ रांची से 150 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.