![](https://duniadekho.in/wp-content/uploads/2018/01/patnitop.jpg)
पटनीटॉप
पटनीटॉप
जम्मू- कश्मीर का बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन है पटनीटॉप। समुद्रतल से 2024 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस कस्बे में पहुंचते ही देवदार के घने जंगल आपका स्वागत करते हैं। यहां चारों तरफ प्राकृतिक सुन्दरता फैली हुई है। गर्मियों के मौसम में यहां ठंड का अहसास होता है तो सर्दियों में बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। यहां पर ट्रेकिंग के लिए कई रास्ते हैं जिनसे इन पहाडों में घूमा जा सकता है। यहां कई प्राचीन मंदिर भी देख सकते हैं। पटनीटॉप जम्मू से करीब 112 किलोमीटर दूर है।