दीघा

दीघा

दीघा पश्चिम बंगाल का दीघा समुद्र के किनारे समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है। दूर- दूर तक फैला समुद्री किनारा बेहद खूबसूरत लगता है। समुद्र तट के पास उगे कैसुरिना के पेड़ इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। दीघा की खासियत है कि यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही नजारों का आनंद लिया जा सकता है। वारेन हेस्टिंग्स ने इसे ‘ब्राइटन ऑफ ईस्ट’ कहा था। दीघा का शांत और कम गहरा समुद्र तट इसे तैरने के…

Read More Read More

चिनसुरा

चिनसुरा

चिनसुरा बंगाल में हुगली नदी के किनारे डच लोगों की बस्ती था चिनसुरा। यहां 1615 से 1825 तक डच अधिपत्य रहा। एक समय इसे बंगाल का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता था। इसें डच विरासत से जुड़ी चीजों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां की सबसे लोकप्रिय इमारत घंटाघर है जिसे अंग्रेजों ने बनवाया था। घंटाघर के पास ही हुगली मदरसा है जो कभी डच सिपाहियों के रहने की बैरक हुआ करता था। कमिश्नर हाउस एक शानदार इमारत है…

Read More Read More

चंद्रनगर

चंद्रनगर

चंद्रनगर भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश का हिस्सा था पश्चिम बंगाल का चंद्रनगर। भारत की आजादी के बाद 9 जून 1951 को इसे भारत में शामिल किया गया। यह शहर सरस्वती नदी के किनारे बसाया गया। लंबे समय तक फ्रांसिसी शासन में रहे चंद्रनगर में फ्रांस की वास्तुकला और स्थापत्य इमारतों में नजर आता है। नदी के किनारे बनी चौड़ी सड़कें और बैठने की जगहें यूरोप की याद दिलाती हैं। सेंट लुईस चर्च और सेक्रेड हार्ट चर्च यहां की प्रमुख इमारतों…

Read More Read More

सिरामपुर

सिरामपुर

सिरामपुर हुगली नदी के किनारे बसा यह शहर औपनिवेशिक काल के इतिहास को खुद में संजोए हुए है। यह शहर डेनिश ईस्ट इंडिया कंपनी का अधीन था और 1755 से 1845 तक डेनमार्क की कॉलोनी रहा। डेनिश दौर की इमारतें यहां देखी जा सकती हैं। उस समय इसे फ्रेडरिक्सनगर कहा जाता था। ओलव चर्च और सिरामपुर कॉलज उस समय की महत्वपूर्ण इमारत है जिन्हें यूरोपिय वास्तुकला से बनाया गया है ।सिरामपुर राजाबारी भी देखने लायक हैं। यहां कई मंदिर हैं…

Read More Read More

खै़बर हिमालयन रिजॉर्ट एंड स्पा- विलासिता का अनुभव

खै़बर हिमालयन रिजॉर्ट एंड स्पा- विलासिता का अनुभव

मेरे होटल के कमरे की बालकनी के बाहर स्वर्ग जैसा नजारा था। दूर-दूर तक चांदी सी सफेद बर्फ बिछी हुई थी। चारों तरफ खड़े देवदार के पेड़ बर्फ से लदे थे। वहां के शांत माहौल के बीच बस पेड़ों से फुगनियों से गिरती बर्फ या बर्फ के बोझ से टूटती टहनियों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। लग रहा था जैसे सफेद बादलों के बीच कोई परी लोक हो। मैं कश्मीर के गुलमर्ग में होटल खै़बर हिमालय रिजॉर्ट और…

Read More Read More

कुर्सियांग

कुर्सियांग

कुर्सियांग लेप्चा भाषा में कुर्सियांग का मतलब होता है ‘सफेद ऑर्किड की धरती’। बसंत के मौसम में यहां सफेद ऑर्किड फूल खिलते हैं। पश्चिम बंगाल का यह हिल स्टेशन अपनी खुशगवार आबोहवा और चाय बागानों के लिए जाना जाता है। इसकी 1458 मीटर की ऊंचाई ना तो इसे बहुत गर्म बनाती है ना ही बहुत ठंडा। अंग्रेजों ने सिक्किम के राजा से इस जगह को लिया और अपने अधिकारियों के आराम करने की जगह के तौर पर विकसित किया।पहाड़ी नजारों…

Read More Read More

लावा

लावा

लावा भारत से भूटान जाने के पुराने पारम्परिक रास्ते पर है पश्चिम बंगाल का लावा । यह छोटा सा गांव 2350 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। चारों तरफ से चीड़ के जंगल से घिरा और कोहरे की ओट में रहने वाला लावा बहुत सुन्दर लगता है। यहां की खामोशी मनमोह लेती है। लावा से कई ट्रेकिंग के रास्ते निकलते हैं। यहां पास में न्यौरा नेशनल पार्क में ट्रेक किया जा सकता है। लावा में भूटानी शैली का सुन्दर बौद्ध…

Read More Read More

कलिंपोंग

कलिंपोंग

कलिंपोंग पश्चिम बंगाल का खूबसूरत हिल स्टेशन है कलिंपोंग। समुद्र तल से 1200 मीटर की ऊंचाई पर बसे कलिंपोंग में प्राकृतिक सुन्दरता के साथ देखने के लिए बहुत सी जगहें हैं। रविन्द्रनाथ टैगोर ने यहां रहकर कई कविताएं लिखी थी उनका घर देखा जा सकता है। कलिंपोंग का थोंगशा बौद्ध मठ प्रसिद्ध है इसे भूटानी मठ भी कहा जाता है। औपनिवेशिक जमाने की इमारतें और चर्च भी यहां देखे जा सकते हैं। रोमांच के शौकीन तीस्ता नदी में राफ्टिंग का…

Read More Read More

संदक्फू

संदक्फू

संदक्फू पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी है संदक्फू। 3636 मीटर ऊंची चोटी के पास एक छोटा सा गांव बसा है। संदक्फू की खासियत है कि यहां से दुनिया पांच सबसे ऊंची चोटियों में चार चोटियां दिखाई देती हैं। एवरेस्ट के साथ कंचनजंघा, ल्होत्से और मकालू चोटियां संदक्फू से नजर आती हैं। इन नजारों के लिए पर्यटक यहां खिचें चले आते हैं। संदक्फू तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। यहां आने के लिए मनयभंजन से 31 किलोमीटर ट्रेंकिग करके…

Read More Read More

मिरिक

मिरिक

मिरिक पश्चिम बंगाल का छोटा सा हिल स्टेशन है मिरिक। चाय के बागानों से घिरा मिरिक दार्जिलिंग के पास ही है। करीब 1767 मीटर की ऊंचाई पर बसे मिरिक की खूबसूरती के साथ ही यहां की शांति भी लोगों के लुभाती है। मिरिक समेंदु झील के किनारे बसा है। झील के चारों तरफ बनी सड़क पर टहलने का मजा लिया जा सकता है। यहां बोकार बौद्ध मठ भी है। मिरिक से कंजनजंघा की बर्फ से ढ़की चोटियों का बढ़िया नजारा…

Read More Read More