दीघा

दीघा

दीघा
पश्चिम बंगाल का दीघा समुद्र के किनारे समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है। दूर- दूर तक फैला समुद्री किनारा बेहद खूबसूरत लगता है। समुद्र तट के पास उगे कैसुरिना के पेड़ इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। दीघा की खासियत है कि यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही नजारों का आनंद लिया जा सकता है। वारेन हेस्टिंग्स ने इसे ‘ब्राइटन ऑफ ईस्ट’ कहा था। दीघा का शांत और कम गहरा समुद्र तट इसे तैरने के लिए सुरक्षित बनाता है। दीघा कोलकाता से 187 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.