लावा

लावा

लावा
भारत से भूटान जाने के पुराने पारम्परिक रास्ते पर है पश्चिम बंगाल का लावा । यह छोटा सा गांव 2350 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। चारों तरफ से चीड़ के जंगल से घिरा और कोहरे की ओट में रहने वाला लावा बहुत सुन्दर लगता है। यहां की खामोशी मनमोह लेती है। लावा से कई ट्रेकिंग के रास्ते निकलते हैं। यहां पास में न्यौरा नेशनल पार्क में ट्रेक किया जा सकता है। लावा में भूटानी शैली का सुन्दर बौद्ध मठ बना है। यहां के जंगलों की प्राकृतिक विवधता को समझने के लिए नेचर इंटरप्रेटेशन सेंटर सही जगह है। लावा कलिंपोंग से 34 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.