ओंगोले

ओंगोले


ओंगोले
ओंगोले का इतिहास ईसा से 230 साल पुराना है। मोर्य और सातवाहन वंशों का यहां शासन रहा। यहां सातवाहन समय के अभिलेख मिले हैं। आंध्रप्रदेश का यह इलाका प्राचीन स्मारकों और प्राकृतिक सुन्दरता का मेल है। शांत वातावरण में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो ओंगोले आया जा सकता है। कोथापटनम और वोडरवू दो समुद्री तट ओंगोले के पास ही हैं। यहां के सुन्दर तटों पर रोमांचक समुद्री खेलों का मजा भी लिया जा सकता है। 12वीं शताब्दी में बना चन्नाकेशनव मंदिर यहां का प्राचीन मंदिर है। ओंगोले हैदराबाद से करीब 324 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.