पुरा बेसाकिह

पुरा बेसाकिह

पुरा बेसाकिह
अगुंग पहाड़ की ढ़लान पर बाली के पूर्वी हिस्से में बना है पुरा बेसाकिह मंदिर। समुद्र सतह से 1000 मीटर की ऊंचाई पर बने इस मंदिर को मदर टेंपल भी कहा जाता है। पहाड़ की ऊंचाई पर बना यह मंदिर जब बादलों और कोहरे से ढ़क जाता है तो बहुत ही रहस्यमयी लगता है। यहां मुख्य रूप से यहां भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के मंदिर बने हैं। 80 से ज्यादा मंदिरों के इस समूह को लगभग 1000 वर्ष पहले बनवाया गया था। मंदिर को पगोड़ा शैली में बनाया गया है जिसे मेरू पर्वत का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.