लुंबिनी

लुंबिनी


6 जून 2017
लुंबिनी
भारत- नेपाल की सीमा के पास नेपाल में स्थित है महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी । महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली पर मायादेवी मंदिर बना है। इसी जगह पर सबसे प्राचीन बुद्ध विहार के सबूत मिले हैं जिसे ईसा से 600 वर्ष प्राचीन माना जाता है। सम्राट अशोक ने लुंबिनी में स्तूपों और मठों को निर्माण करवाया था। सम्राट अशोक के प्रसिद्ध स्तंभों में से एक लुंबिनी में है जिसमें इस जगह के महात्मा बुद्ध के जन्मस्थल होने की जानकारी दी गई है। लुंबिनी नेपाल की राजधानी काठमांडू से 250 किलोमीटर दूर है। लुंबिनी युनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.