श्रीनगर की यात्रा (५)
दुसरे दिन मुगल बगीचे देखने के बाद हमने ऱुख किया विश्व प्रसिद्ध हजरतबल दरगाह की तरफ। ये एक खूबसूरत मस्जिद है जो डल झील के किनारे बनी है। डल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इस मस्जिद में हजरत मोहम्मद की दाढी का बाल रखा गया है इसलिए इसके बेहद पवित्र माना जाता है। साल में एक बार इस बाल के दर्शन आम जनता को करवाये जाते है। पूरी इमारत सफेद संगमरमर से बनी है। अन्दर मुख्य हाल…