Browsed by
Author: Dipanshu

दुबई म्यूज़ियम

दुबई म्यूज़ियम

किसी शहर को जानना समझना चाहते हैं तो उसके इतिहास को समझना भी बहुत ज़रूरी है। इतिहास को जानने के लिए म्यूज़ियम एक सही जगह है। दुबई शहर में भी ऐसा ही म्यूज़ियम है जिसे दुबई म्यू़ज़ियम कहा जाता है। कुछ दशकों पहले तक दुबई मछुआरों, घूमंतू कबीलों और समुद्री किनारे के व्यापार करने की छोटी सी बस्ती हुआ करती थी। लेकिन पिछले 100 वर्षों में दुबई ने तरक्की की नई ऊंचाईयों को छुआ है। रेत से सोना बनाने की…

Read More Read More

दुबई ट्रैवल गाइड

दुबई ट्रैवल गाइड

अपनी चमक-दमक से दुबई सबको लुभाता है। पिछले कुछ वर्षों में दुबई ने खुद को दुनिया के ट्रैवल नक्शे पर मज़बूती से जमा लिया है। दुनिया भर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। विदेश घूमने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए भी दुबई सही ठिकाना है। दुबई में घूमने से जुड़ी ज़रूरी जानकारी को मैंने इस लेख में समेटने की कोशिश की है। दुबई वीज़ा- विदेश जाने के लिए सबसे पहली ज़रूरत होती है उस देश का…

Read More Read More

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दुबई कैसे घूमें ?

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दुबई कैसे घूमें ?

किसी नई जगह घूमने जाएं तो एक दुविधा होती है कि वहां घूमा कैसे जाए? किस साधन का इस्तेमाल किया जाए? अगर आप कम बजट में सफ़र करना चाहते हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। जिन शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट अच्छा नहीं होता वहां घूमने में काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। दुबई इस मामले में बेहतर शहर है। दुबई का पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी विकसित और व्यवस्थित है। मेरी हाल की दुबई यात्रा में मैंने…

Read More Read More

अल फ़हीदी- दुबई का इतिहास झाँकता है जहाँ….

अल फ़हीदी- दुबई का इतिहास झाँकता है जहाँ….

मिट्टी,पत्थर,लकड़ी के इस्तेमाल से बनी एक मंजिला या दुमंजिला इमारतें। इमारतों के बीच से निकलती पतली सड़कें। इमारतों को ठंडा रखने के लिए बनी ऊंची पुरानी मीनारें किसी भी तरह से दुबई में होने का आभास नहीं देती। जिसने भी आज की आधुनिक दुबई को तस्वीरों या असल में देखा हो अगर उसे आँखें बंद करके इस इलाके में छोड़ दिया जाए तो वह कभी यह नहीं बता पाएगा कि यह दुबई का इलाका है। यही बात अल-फ़हीदी को ख़ास…

Read More Read More

बाली भारतीयों के लिए क्यों है बेहतर जगह ?

बाली भारतीयों के लिए क्यों है बेहतर जगह ?

इंडोनेशिया का एक द्वीप है बाली। अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, अनोखी हिन्दु संस्कृति, सफेद रेत से भरे समुद्र तटों और नाइट लाइफ के लिए इसे दुनिया भर में जाना जाता है। दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए बाली आते हैं। पर बाली में कुछ बाते हैं जो इसे भारतीयों के लिए खास बनाती हैं। यहां मैंने उन्हीं को बताने की कोशिश की है। 1- भारतीयों के लिए वीजा फ्री
 कहीं बाहर जाने से पहले मेरा पहला ध्यान जाता है उस…

Read More Read More

रायगढ़ का चक्रधर समारोह – शास्त्रीय और लोक कलाओं का मंच

रायगढ़ का चक्रधर समारोह – शास्त्रीय और लोक कलाओं का मंच

देश के आम छोटे कस्बों या शहरों जैसा ही है छत्तीसगढ़ का रायगढ़। यहां पहुंचने पर आप को कुछ खास नजर नहीं आएगा। लेकिन यह शहर कला की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान रखता है। यही वजह है कि इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। इसी सांस्कृतिक नगरी की पहचान है यहां होने वाला वार्षिक चक्रधर समारोह। रायगढ़ में कला का इतिहास कला की दुनिया में रायगढ की यह पहचान बहुत पुरानी है। इसकी शुरूआत यहां…

Read More Read More

भारतीयों के लिए दुबई वीज़ा

भारतीयों के लिए दुबई वीज़ा

काँच और स्टील से बनी ऊँची इमारतें, चमक-दमक से भरे शॉपिंग माॉल्स और घूमने के लिए एक सुरक्षित ठिकाना होने के कारण दुबई दुनिया में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहरों की सूची में अगले नंबर पर आता है। दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या भी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। मुझे ये शहर बहुत पसंद है और पिछले कुछ वर्षों में मैं तीन बार यहाँ जा चुका हूँ। मैं दुबई घूमने के अपने अनुभव साझा करूँ उससे…

Read More Read More

कोहका विल्डरनेस कैंप ( Kohka wilderness camp) – जंगल में बना शांत कोना..

कोहका विल्डरनेस कैंप ( Kohka wilderness camp) – जंगल में बना शांत कोना..

कोहका विल्डरनेस कैंप तक पहुंचते-पहुंचते अंधेरा घिर आया था। फरवरी के शुरूआती हफ्ते में हल्की ठंड बनी हुई थी इसलिए गांव के रास्ते में भी कोई खास हलचल दिखाई नहीं दी। पेंच नेशनल पार्क का सफर मेरे लिए खास था क्योंकि पिछले साल में मध्य प्रदेश के दो प्रसिद्ध नेशनल पार्क कान्हा और बांधवगढ़ को देख चुका था और इस साल के सफर की शुरूआत मध्य प्रदेश के ही एक और लोकप्रिय नेशनल पार्क पेंच से होने जा रही थी।…

Read More Read More

उत्तराखंड की 10 जगहें जो आपको देखनी चाहिए

उत्तराखंड की 10 जगहें जो आपको देखनी चाहिए

देवभूमि उत्तराखंड का प्राकृतिक सुन्दरता में कोई मुकाबला नहीं है। बर्फ से ढ़के पहाड़े, देवदार के घने जंगल, नदियां और झीलें आपका मन मोह लेते हैं । उत्तराखंड की अनगिनत जगहों में से चुनी हुई 10 जगहें में आपके सामने रख रहा हूँ। 1- जागेश्वर ऊंचे पहाडों, देवदार के घने जंगलों और जटागंगा नदी के किनारे बसा है उत्तराखंड का जागेश्वर शिव धाम। अलमोड़ा से करीब 35 किलोमीटर दूर घने जंगल में मौजूद जागेश्वर पहुंचते ही असीम शांति का एहसास…

Read More Read More

पटनीटॉप

पटनीटॉप

पटनीटॉप जम्मू- कश्मीर का बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन है पटनीटॉप। समुद्रतल से 2024 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस कस्बे में पहुंचते ही देवदार के घने जंगल आपका स्वागत करते हैं। यहां चारों तरफ प्राकृतिक सुन्दरता फैली हुई है। गर्मियों के मौसम में यहां ठंड का अहसास होता है तो सर्दियों में बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। यहां पर ट्रेकिंग के लिए कई रास्ते हैं जिनसे इन पहाडों में घूमा जा सकता है। यहां कई प्राचीन मंदिर भी…

Read More Read More