नवद्वीप

नवद्वीप

नवद्वीप
गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थान है पश्चिम बंगाल का नवद्वीप। भागीरथी नदी के किनारे बसा नवद्वीप भक्तिकाल के प्रमुख संत भगवान चैतन्य की जन्मस्थली है। चैतन्य ने कृष्ण भक्ति को लोकप्रिय बनाया। मध्यकाल में नवद्वीप ज्ञान और दर्शन का बहुत बड़ा केन्द्र था। यहां संस्कृत , न्याय और तर्क शास्त्र की शिक्षा दी जाती थी। यहां कई प्राचीन मंदिर देखे जा सकते हैं। नवद्वीप के पास मायापुर है जहां इस्कान का मुख्यालय है। नवद्वीप में होली के दिन चैतन्य महाप्रभु के जन्मदिन पर विशाल रथयात्रा निकाली जाती है। नवद्वीप कोलकाता से 127 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.