गुंटूर

गुंटूर

गुंटूर
कृष्णा नदी के किनारे बसा गुटूंर आंध्र प्रदेश के ग्रामीण जीवन की झलक देता है। ऐतिहासिक मंदिर, रहस्यमयी गुफाएं, जंगल और खूबसूरत समुद्री तट यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां की उनदावल्ली गुफाएं रॉक-कट स्थापत्य का बेहतरीन उदाहरण है। कोन्दाविदु किला यहां के इतिहास को बयान करता है। इस किले को वर्ष1250 में रेड्डी शासन के समय बनवाया गया था। गुंटूर के पास अमरावती एक ऐतिहासिक जगह है। यहां अमरावती के बौद्ध इतिहास के अवशेष और प्राचीन शिव मंदिर देखे जा सकते हैं। गुंटूर हैदराबाद से 270 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.