वर्कला

वर्कला

वर्कला
केरल का वर्कला समुद्री तट खूबसूरती के साथ धार्मिक महत्व भी रखता है। इसे पापनासम तट भी कहा जाता है। यहां एक पवित्र झरना है। माना जाता है इसमें नहाने से पाप नष्ट हो जाते हैं। वर्कला तेजी से देशी – विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इसके तट से सूर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां दो हजार वर्ष पुराना भगवान विष्णु को समर्पित जनार्दन स्वामी मंदिर भी देखा जा सकता है। वर्कला तट के पास ही अजेंगो किला है।किले में अंग्रेजी दौर के अवशेष देखे जा सकते हैं। वर्कला तिरूवनंतपुरम से 50 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.