
त्रृश्शूर
त्रृश्शूर
त्रृश्शूर या त्रिचूर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह भगवान शिव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां के वडक्कुमनाथ मन्दिर में होने वाला पूरम उत्सव बहुत लोकप्रिय है। यह केरल के सबसे जाने माने मंदिर उत्सवों में से एक है। वडक्कुमनाथ मन्दिर केरल स्थापत्य का बढ़िया उदाहरण है। त्रश्शूर में कई चर्च और मस्जिद भी देखे जा सकते हैं। केरल और डच स्थापत्य का मेल यहां का वड्डकरा महल एक शानदार इमारत है। त्रश्शूर कोच्चि से करीब 60 किलोमीटर दूर है।