सनूर समुद्री तट

सनूर समुद्री तट

सनूर समुद्री तट
बाली के पूर्वी किनारे पर है सनूर। यह समुद्री तट सूर्योदय के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए सुबह के समय यहां काफी सैलानी जमा होते हैं। सनूर तट से ही बाली के पास के दूसरे द्वीपों के लिए नावें जाती हैं। यहां से नाव लेकर नुसा पेनिडा और लोम्बोक द्वीपों तक जाया जा सकता है। सनूर बाली का शांत इलाका है। कुछ दिन प्रकृति की सुन्दरता के बीच शांति से बिताने के लिए सनूर बेहतर जगह है। शाम से समय यहां समुद्री तट के किनारे बहुत सी खाने-पीने की जगहें खुल जाती हैं जहां समय बिताया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.