नागपट्टनम

नागपट्टनम

नागपट्टनम
तमिलनाडु का ऐतिहासिक शहर नागपट्टम चोल राज्य का हिस्सा था। बर्मा के राजा ने चोल शासन के समय यहां बौद्ध विहार बनवाया था। सम्राट अशोक ने भी यहां बौद्ध विहार बनवाए थे। प्राचीन समय में बंगाल की खाड़ी का प्रमुख बंदरगाह था। नागपट्टनम पुर्तगालियों और बाद में डच लोगों के अधिकार में रहा। नागपट्टनम के पास वेलकन्नी ईसाई धर्म का तीर्थ स्थल माना जाता है।यहां 17वीं शताब्दी का चर्च है। 16वीं शताब्दी में बनी नागोर दरगाह भी बहुत प्रसिद्ध है। इसे हिन्दु , मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। नागपट्टनम चेन्नई से करीब 300 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.