गुलबर्गा

गुलबर्गा

गुलबर्गा

कर्नाटक के इस ऐतिहासिक शहर में पुराने और नए दौर का मिलन दिखाई देता है। दक्कन के पठार पर बसे इस महत्वपूर्ण शहर पर कई राजवंशों ने शासन किया। जिसमें छटी शताब्दी के राष्ट्रकूट और मध्यकाल के बहमनी प्रमुख वंश थे। गुलबर्गा का किला यहां की सबसे लोकप्रिय इमारत है। किले के अंदर एक विशाल मस्जिद भी बनी है। इस मस्जिद में खुला आंगन नहीं है। यहां ख्वाजा बंदा-नवाज़ की दरगाह भी बहुत प्रसिद्ध है। बहमनी सुल्तानों के समय बने कई मकबरे भी यहां देखे जा सकते हैं। गुलबर्गा बीदर से 120 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.