अगुम्बे

अगुम्बे

अगुम्बे
घने वर्षा वन, झरने, जंगलों से ढ़के पहाड़ और दूर-दूर दिखाई देते गांव। प्रकृति की अनछुई सुन्दरता को महसूस करना है तो कर्नाटक के अगुम्बे आना होगा। पश्चिम घाट के पहाड़ों पर बसे अगुम्बे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहते हैं। यहां होने वाली भारी वर्षा के कारण अगुम्बे के जंगल जीव-जंतुओं से भरे पड़े हैं। इनमें कोबरा सांप सबसे खास है जिसे देखने के लिए यहां के घने जंगलों में ट्रेकिंग करनी पड़ती है। अगुम्बे से अरब सागर में डूबते सूर्य का बेहतरीन नजारा दिखाई देता है।अगुम्बे उडुपी से 62 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.