
विजयवाड़ा vijaywada
विजयवाड़ा
कृष्णा नदी के किनारे बसा है आंध्र प्रदेश का ऐतिहासिक शहर विजयवाड़ा। इस प्राचीन शहर में बहुत से मंदिर और गुफा मंदिर हैं। यहां कनक दुर्गा मंदिर की बहुत मान्यता है। मोगलराजपुरम में गुफा मंदिर बनें हैं जिनमें भगवान नटराज और विनायक की मूर्तियां हैं। यहां से बौद्ध और जैन धर्म से जुड़े अवशेष भी मिले हैं। विजयवाडा के पास ही प्रकाशम बांध बना है जिससे एक खूबसूरत झील का निर्माण हुआ है। विजयवाड़ा हैदराबाद से 275 किलोमीटर दूर है। विजयवाड़ा अपने आमों के लिए भी प्रसिद्ध है।