बोर्रा गुफाएं Borra Caves

बोर्रा गुफाएं Borra Caves

Travel Postcard

बोर्रा गुफाएं
बोर्रा गुफाएं आंध्र प्रदेश की अनंतगिरी पहाडियों में स्थित है। इन्हें भारत की सबसे बडी प्राकृतिक गुफाओं में से एक माना जाता है। करीब 200 मीटर गहरी ये गुफाएं हजारों वर्षों तक पानी के कारण चूना पत्थर की चट्टानों के कटने से बनी हैं। चूना मिले पानी के टपकने से गुफाओं में बहुत सी आकृतियां बन गई हैं। स्थानीय जनजातियां इस गुफा को पवित्र मानते हैं और इसमें बने शिवलिंग की पूजा करते हैं। इनमें 30 से 50 हजार वर्ष पुराने पत्थर के औजार भी मिले हैं। ये गुफाएं विशाखापट्टनम से 90 किलोमीटर दूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.