पुदुचेरी puducherry

पुदुचेरी puducherry

Travel Postcard

पुदुचेरी
बंगाल की खाडी के किनारे तमिलनाडु के पास बसा है शान्त और सम्मोहक पुदुचेरी। इसे पहले पांडिचेरी के नाम से जाना जाता था। 300 वर्ष तक फ्रांसीसी उपनिवेश बने रहने के कारण यहां फ्रेंच और तमिल संस्कृतियों का संगम दिखाई देता है। फ्रांसीसी वास्तुकला से भरी शानदार इमारतें किसी दूसरी दुनिया में आने का अहसास करवाती हैं। यहीं महर्षि अरविंद ने 1926 में अरविन्दों आश्रम की स्थापना की थी। आश्रम से जुड़ा ऑरोविले आज एक वैश्विक नगर के रूप में दुनिया भर में पहचान बना चुका है। पुदुचेरी चेन्नई से 160 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.