बादामी badami

बादामी badami

Travel Postcard

बादामी
उत्तरी कनार्टक में बसा है प्राचीन शहर बादामी जिसे पहले वातापी के नाम से जाना जाता था। 6से 8वीं शताब्दी के बीच चालुक्य शासको ने 200 वर्ष से कुछ ज्यादा समय तक यहां से शासन किया। बादामी में उस समय हिन्दु, बौद्ध और जैन मंदिरों का निर्माण किया गया। ये मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण हैं। इनमें पहाड़ को काट कर बनाए गुफा मंदिर सबसे लोकप्रिय हैं जिन्हें सुन्दर मूर्तियों के सजाया गया है। तीन गुफा मंदिर हिन्दु , एक जैन और बौद्ध धर्म को समर्पित है। बादामी बेंगलुरु से 500 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.