Browsed by
Month: May 2017

गोलकुंडा का किला Golkunda fort

गोलकुंडा का किला Golkunda fort

Travel Postcard गोलकुंडा का किला प्राचीन वास्तुकला के अद्भुत प्रयोग का उदाहरण है गोलकुंडा का किला। किले की खासियत है कि इसके मुख्य दरवाजे के गुंबद के नीचे अगर ताली बजाई जाए तो उसकी आवाज 1 किलोमीटर दूर पहाड़ की ऊंचाई पर बने महल तक सुनाई देती है। गोलकुंडा के वैभव का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि विश्वप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा गोलकुंडा की खदानों से ही निकला था।16-17 वीं सदी में कुतुबशाही वंश की राजधानी रहे गोलकुंडा…

Read More Read More

श्री शैलम SRISAILAM

श्री शैलम SRISAILAM

Travel Postcard श्रीशैलम आंध्रप्रदेश के कुर्नूल जिले में है श्री शैलम। यह शहर नल्लामल्ला की पहाड़ियों पर स्थित है। यहां भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक है इसलिए इस मंदिर की बहुत मान्यता है। भगवान शिव को यहां मल्लिकार्जुन स्वामी कहा जाता है। वर्तमान मंदिर को विजयनगर साम्राज्य के राजा हरिहर राय ने करीब 6 शताब्दी पहले बनवाया था। कृष्णा नदी पर बना विशाल श्री शैलम बांध भी देखने लायक…

Read More Read More

बोर्रा गुफाएं Borra Caves

बोर्रा गुफाएं Borra Caves

Travel Postcard बोर्रा गुफाएं बोर्रा गुफाएं आंध्र प्रदेश की अनंतगिरी पहाडियों में स्थित है। इन्हें भारत की सबसे बडी प्राकृतिक गुफाओं में से एक माना जाता है। करीब 200 मीटर गहरी ये गुफाएं हजारों वर्षों तक पानी के कारण चूना पत्थर की चट्टानों के कटने से बनी हैं। चूना मिले पानी के टपकने से गुफाओं में बहुत सी आकृतियां बन गई हैं। स्थानीय जनजातियां इस गुफा को पवित्र मानते हैं और इसमें बने शिवलिंग की पूजा करते हैं। इनमें 30…

Read More Read More

विजयवाड़ा vijaywada

विजयवाड़ा vijaywada

Travel Postcard विजयवाड़ा कृष्णा नदी के किनारे बसा है आंध्र प्रदेश का ऐतिहासिक शहर विजयवाड़ा। इस प्राचीन शहर में बहुत से मंदिर और गुफा मंदिर हैं। यहां कनक दुर्गा मंदिर की बहुत मान्यता है। मोगलराजपुरम में गुफा मंदिर बनें हैं जिनमें भगवान नटराज और विनायक की मूर्तियां हैं। यहां से बौद्ध और जैन धर्म से जुड़े अवशेष भी मिले हैं। विजयवाडा के पास ही प्रकाशम बांध बना है जिससे एक खूबसूरत झील का निर्माण हुआ है। विजयवाड़ा हैदराबाद से 275…

Read More Read More

विशाखापट्टनम visakhapatnam

विशाखापट्टनम visakhapatnam

Travel Postcard विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का प्राचीन शहर और प्रसिद्ध प्राकृतिक बंदरगाह है विशाखापट्टनम । विशाखापट्टनम के खूबसूरत समुद्री तट लोगों को अपनी तरफ खीचंते हैं। यह शहर तीन तरफ से हरी भरी पहाडियों और एक तरफ से समुद्र से घिरा है। तीनों पहाडियों पर तीन धर्मों के धार्मिक स्थल बने हैं। शहर का इतिहास छठी शताब्दी ईसा पूर्व से मिलता है। यहां का पनडुब्बी संग्रहालय खास है जहां पनडुब्बी के जीवन के बारे में जानकारी मिलती है। यह हैदराबाद…

Read More Read More

तिरुपति Tirupati

तिरुपति Tirupati

Travel Postcard तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है तिरुपति । आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरूपति घने जंगलों से ढकी सात पहाडियों से घिरा है। इनमें से एक पहाड़ी पर बना है तिरुपति वेन्कटेश्वर मंदिर । इस मंदिर में दर्शन करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भगवान वेन्कटेश्वर को बालाजी भी कहा जाता है। इन्हें भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। तिरुपति वेन्कटेश्वर मंदिर दक्षिण भारतीय…

Read More Read More

अरकू घाटी araku valley

अरकू घाटी araku valley

Travel Postcard अरकू घाटी पूर्वी घाट के पहाडों पर आंध्र प्रदेश का एक अनछुआ इलाका है अरकू घाटी। समुद्र तल से 1300 मीटर ऊंची अरकू घाटी आंध्र प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां के खूबसूरत दृश्य, जंगल, झरने और सुहावनी आबोहवा पर्यटकों को अपनी तरफ खींचते हैं। विशाखापट्टनम से अरकू घाटी का रेल से सफर करने पर इसका पूरा प्राकृतिक सौंदर्य दिखाई देता है। ब्राजगेज रेलवे लाइन पर भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन सिमलीगुड़ा इसी रास्ते पर है।…

Read More Read More

लेपाक्षी मंदिर Lepakshi Temple

लेपाक्षी मंदिर Lepakshi Temple

Travel Postcard लेपाक्षी मंदिर आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी गांव में बना है 16 वीं सदी का लेपाक्षी मंदिर। यह मंदिर अपने झूलते खंबे के अद्भुत आश्चर्य के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मंदिर 70 खंबों पर टिका है जिसमें से एक खंबा जमीन से कुछ ऊपर उठा है। यह कैसे संभव हुआ इसके रहस्य का पता नहीं लगाया जा सका है। विजयनगर शैली में बने इस मंदिर की दीवारों को बारीक नक्काशी और रामायण , महाभारत की कहानिया दर्शाते…

Read More Read More

कुर्ग coorg

कुर्ग coorg

Travel Postcard कुर्ग हरी – भरी पहाडियां, धूप छांव का खेल खेलते बादल, जंगल , झरने औऱ कॉफी के बागान कुर्ग को घूमने के लिए खास बनाते हैं। पश्चिमी घाट के पहाडों पर बसा कुर्ग कर्नाटक का एक जिला है। इसका मुख्यालय मडिकेरी समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर है। अपनी खूबसूरती और ठंडे मौसम के कारण मडिकेरी को दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां के स्थानीय निवासी कोडवा कहलाते हैं जिनका खान-पान और संस्कृति…

Read More Read More

गोकर्ण Gokarna

गोकर्ण Gokarna

Travel Postcard गोकर्ण शांत और साफ-सुथरे सुमुद्री किनारे, हरे भरे जंगल , पहाडियां और धार्मिक तीर्थ स्थान इस सब को मिलाकर बना है कर्नाटक का गोकर्ण। अरब सागर और पश्चिमी घाट के पास बसा यह छोटा सा कस्बा भगवान शिव के प्रसिद्ध महाबलेश्वर मंदिर के कारण धार्मिक तीर्थ स्थान माना जाता है। साथ ही अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के कारण यह जगह सुकून की तलाश में आने वाले पर्यटकों का भी ठिकाना बन रही है। गोकर्ण बेंगलुरु से करीब 500 और…

Read More Read More