युकसोम Yuksom

युकसोम Yuksom

Travel Postcard

युकसोम
ट्रेकिंग के शौकिनों के लिए पश्चिम सिक्किम में बसा युकसोम स्वर्ग से कम नहीं है। यहां से कई छोटे और बडे ट्रेक किए जा सकते हैं। बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं होने के कारण यहां का मौसम भी पूरे साल सुहावना बना रहता है। युकसोम सिक्किम की प्राचीन राजधानी है। यहीं पर सिक्कम का पहला राजा चुना गया था। युकसोम का डुबडी, करटोक और ताशिदिंग मठ देखने लायक हैं। अनछुए जंगलों को देखना चाहते हैं तो 13 किलोमीटर दूर डोंगरी तक ट्रेक करके जा सकते हैं। यह गंगटोक से 124 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.