तंजावुर THANJAVUR

तंजावुर THANJAVUR

Travel Postcard

तंजावुर
तमिलनाडु के इस ऐतिहासिक शहर को मंदिरों की नगरी कहा जाता है। तंजावुर का बृहदीश्वर मंदिर तमिल वास्तुकला का सबसे बडा उदाहरण हैं। 11 वीं शताब्दी में चोल शासक राज राजा चोल ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर की 66 मीटर ऊंची मीनार पर 80 टन वजन का पत्थर रखा है। इतने विशाल मंदिर का निर्माण उस समय के कला , कौशल और विज्ञान की प्रगति को दिखाता है। यूनेस्को ने इस मंदिर को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.