
पाटन
10 जून 2017
पाटन
काठमांडू के पास ही बसा है ऐतिहासिक पाटन। यह दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से राजधानी रहा। यहां का दरबार चौक काठमांडू घाटी के तीनों दरबार चौकों में सबसे भव्य है। इसके मंदिरों और महलों में लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी का काम स्तब्ध कर देता है। यहां के राजमहल और उससे जुड़े मुल चौक और सुन्दरी चौक के भीतर लकड़ी पर बेहतरीन काम किया गया है। पाटन शहर को बागमती नदी काठमांडू से अलग करती है। यह काठमांडू से 5 किलोमीटर दूर है। पाटन दरबार चौक यूनेस्को विश्व विरासत स्थलो में शामिल है।