 
                    
        लेपाक्षी मंदिर Lepakshi Temple
Travel Postcard
लेपाक्षी मंदिर
आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी गांव में बना है 16 वीं सदी का लेपाक्षी मंदिर। यह मंदिर अपने झूलते खंबे के अद्भुत आश्चर्य के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मंदिर 70 खंबों पर टिका है जिसमें से एक खंबा जमीन से कुछ ऊपर उठा है। यह कैसे संभव हुआ इसके रहस्य का पता नहीं लगाया जा सका है। विजयनगर शैली में बने इस मंदिर की दीवारों को बारीक नक्काशी और रामायण , महाभारत की कहानिया दर्शाते सुन्दर चित्रों से सजाया गया है।  लेपाक्षी हैदराबाद से करीब 500 किलोमीटर दूर है। 



