
लक्षद्वीप Lakshadweep
लक्षद्वीप
पारदर्शी पानी , सफेद रेत से भरे समुद्र तट, लगून और नारियल के पेडों से भरा लक्षद्वीप एक स्वर्ग की तरह लगता है। यह भारत का अकेला मूंगा द्वीपों का इलाका है। समुद्री रोमांचक खेलों के लिए लक्षद्वीप आदर्श जगह है। यहां के पर्यावरण को बचाए रखने के लिए इसके कुल 36 द्वीपों में से 6 को ही पर्यटकों के लिए खोला गया है। एक निश्चित संख्या में ही पर्यटकों को यहां आने दिया जाता है। केरल के कोच्चि से यहां तक पानी के जहाजों या हवाई जहाज के जरिए पहुंचा जा सकता है।