
चिल्का झील CHILKA LAKE
Travel Postcard
प्रकृति का नगीना है उड़ीसा की चिल्का झील। यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। समुद्र के किनारे स्थित इस झील में मछलियों और पक्षियों की ढेरो प्रजातियां पाई जाती हैं। इसमें इरावदी प्रजाति की दुर्लभ डाल्फिन देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी चिल्का आते हैं। उड़ीसा का सफर चिल्का को देख बिना पूरा ही नहीं हो सकता। करीब 1100 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली इस झील में बहुत से द्वीप बने हैं। जिनमें कालीजाई देवी के मंदिर वाला द्वीप प्रसिद्ध है।