वर्कला

वर्कला

वर्कला केरल का वर्कला समुद्री तट खूबसूरती के साथ धार्मिक महत्व भी रखता है। इसे पापनासम तट भी कहा जाता है। यहां एक पवित्र झरना है। माना जाता है इसमें नहाने से पाप नष्ट हो जाते हैं। वर्कला तेजी से देशी – विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इसके तट से सूर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां दो हजार वर्ष पुराना भगवान विष्णु को समर्पित जनार्दन स्वामी मंदिर भी देखा जा सकता है। वर्कला तट के…

Read More Read More

कोवलम

कोवलम

कोवलम दुनिया के बेहतरीन समुद्री तटों में कोवलम को गिना जाता है। केरल का यह समुद्री तट अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। एक साथ जुड़े तीन समुद्री तट कोवलम को खास बनाते हैं। यहां पानी का शांत होने के कारण आराम से समुद्र में नहाने का मजा लिया जा सकता है ।कोवलम में तट के किनारे बहुत सी जगहें हैं जहां दुनिया भर का खाना खाया जा सकता है। यहां के बाजारों में भारतीय…

Read More Read More

उडुपी

उडुपी

उडुपी वैष्णव मत का बड़ा केन्द्र है कर्नाटक का उडुपी। मंदिरों का यह शहर भगवान कृष्ण के मंदिर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से भक्त इस मंदिर से दर्शन करने आते हैं।वैष्णव संत माधवाचार्य की जन्मभूमि उडुपी ही है। इसके साथ ही उडुपी अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां का स्वादिष्ट शाकाहारी खाना अपनी खास पहचान रखता है। यही कारण है कि आज पूरी दुनिया में उडुपी रेस्टोरेंट दिखाई देते हैं। मसाला डोसा यहां…

Read More Read More

अगुम्बे

अगुम्बे

अगुम्बे घने वर्षा वन, झरने, जंगलों से ढ़के पहाड़ और दूर-दूर दिखाई देते गांव। प्रकृति की अनछुई सुन्दरता को महसूस करना है तो कर्नाटक के अगुम्बे आना होगा। पश्चिम घाट के पहाड़ों पर बसे अगुम्बे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहते हैं। यहां होने वाली भारी वर्षा के कारण अगुम्बे के जंगल जीव-जंतुओं से भरे पड़े हैं। इनमें कोबरा सांप सबसे खास है जिसे देखने के लिए यहां के घने जंगलों में ट्रेकिंग करनी पड़ती है। अगुम्बे से अरब…

Read More Read More

कारवार

कारवार

कारवार सुन्दर समुद्री तट, चमकती रेत और नारियल के पेड़ कारवार की पहचान हैं। कर्नाटक का यह इलाका गोवा के नजदीक है। कारवार को प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है। यहां के साफ समुद्री तटों पर रोमांचक खेलों का मजा लिया जा सकता है। यहां देखने के लिए कई छोटे द्वीप भी हैं । कारवार में ऐतिहासिक चर्च , मंदिर और मस्जिद भी हैं जिन्हें देखा जा सकता है। कारवार के पास ही काली नदी के किनारे सदाशिवगढ़ का…

Read More Read More

गुलबर्गा

गुलबर्गा

गुलबर्गा कर्नाटक के इस ऐतिहासिक शहर में पुराने और नए दौर का मिलन दिखाई देता है। दक्कन के पठार पर बसे इस महत्वपूर्ण शहर पर कई राजवंशों ने शासन किया। जिसमें छटी शताब्दी के राष्ट्रकूट और मध्यकाल के बहमनी प्रमुख वंश थे। गुलबर्गा का किला यहां की सबसे लोकप्रिय इमारत है। किले के अंदर एक विशाल मस्जिद भी बनी है। इस मस्जिद में खुला आंगन नहीं है। यहां ख्वाजा बंदा-नवाज़ की दरगाह भी बहुत प्रसिद्ध है। बहमनी सुल्तानों के समय…

Read More Read More

कोलार

कोलार

कोलार कर्नाटक का छोटा सा शहर है कोलार। कोलार गंग वंश के राजाओं की राजधानी था । कोलार को सोने की खान के लिए जाना जाता है। लेकिन इसका इतिहास भी बहुत समृद्ध है। करीब 1000 वर्ष पुराना कोलारम्मा मंदिर गंग वंश की वास्तुकला का उदाहरण है। कोलार के बीच में 14वीं सदी का सोमेश्वर मंदिर बना है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में बेहतरीन नक्काशी की गई है। यह मंदिर विजयनगर शैली में बनाया गया है। कोलार पहाड़ी…

Read More Read More

काबुल के बाज़ार में एक दिन…

काबुल के बाज़ार में एक दिन…

‘हिन्दुस्तानी या पाकिस्तानी’ काबुल की मशहूर चिकन स्ट्रीट बाज़ार की एक दुकान में घुसने के बाद दुकानदार ने मुझसे पूछा। मैं इस बाजार की एक कीमती पत्थरों की दुकान में यूं ही कुछ देखने चला गया था। लापीस लाजुली और दूसरे कीमती पत्थरों से सजी वह दुकान मुझे खूबसूरत लगी। लेकिन दुकान में घुसने के बाद इस सवाल ने मुझे चौंका दिया था। जैसे ही मैंने कहा ‘हिन्दुस्तानी’ तो उम्रदराज से दिखाई देते दुकानदार के चेहरे पर मुस्कान आ गई।…

Read More Read More

जानिए भारतीयों के लिए नेपाल घूमना है कितना आसान ? 

जानिए भारतीयों के लिए नेपाल घूमना है कितना आसान ? 

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। अभी हाल ही में पहली बार मेरा नेपाल जाना हुआ। मैं ट्रेवल से जुड़े कार्यक्रम हिमालयन ट्रेवल मार्ट में हिस्सा लेने के लिए नेपाल गया था। यहां पहुंचकर पता चला कि हमारे इस पड़ोसी देश में देखने, घूमने और समझने के लिए कितना कुछ है। नेपाल सांस्कृतिक तौर पर भारत के बेहद करीब रहा है। बचपन से नेपाल के बारे में सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या विदेश यात्रा पर मुझे नेपाल जाना चाहिए,…

Read More Read More

गुजरात के डेडियापाडा में टीकाकरण की सफलता

गुजरात के डेडियापाडा में टीकाकरण की सफलता

घने जंगलों, नदियों और पहाडों से घिरा है गुजरात के नर्मदा जिले का डेडियापाडा तालुका। देखने में यह जगह किसी दूसरी प्रसिद्ध पहाड़ी जगह का मुकाबला करती नजर आती है। जहां तक नजर जाती हैं बस सागौन के जंगल नजर आते हैं। जंगलों के बीच छोटे-छोटे आदिवासी गांव बसे हैं। धान के खेत जंगल के बीच किसी हरी चादर से बिछे नजर आते हैं। यहां कुछ दिन बिताने हों तो जगह स्वर्ग से कम नहीं लगती। लेकिन कुछ दिन रूकें…

Read More Read More