Browsed by
Author: Dipanshu

पर्यटन का बदलता बाज़ार

पर्यटन का बदलता बाज़ार

जब से मैंने दुबई पोर्ट से मैजेस्टिक प्रिंसेस क्रूज का अपना सफर शुरू किया तब से जहाज पर कुछ ऐसा था जो मुझे अलग सा लग रहा था। जहाज पर मौज मस्ती का माहौल था, बढिया खाना था। धूप सेकने के लिए शानदार डेक और भरपूर समुद्री नजारे। हाथ में हाथ डालकर घूमते बहुत से जोडे दिखाई दे रहे थे। उनसे आंखे मिलती तो वे मुस्करा भर देते और अपनी दुनिया में खो जाते। कुछ लोग किताबें पढने में मग्न…

Read More Read More

इंद्र जात्रा— काठमांडू घाटी में इंद्र पूजा का उत्सव

इंद्र जात्रा— काठमांडू घाटी में इंद्र पूजा का उत्सव

काठमांडू दरबार स्क्वेर में जनसैलाब उमड़ा हुआ था। खासे बड़े स्क्वेर में कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी। जिसे जहां जगह मिली फंस कर खडा था। मंदिरों की सीढियां, आसपास के घरों की छतें और ऊंचे रेस्टोरेंट सभी खचाखच भरे थे। आज एक खास दिन था। इंद्रजात्रा के त्यौहार की पहली रथयात्रा निकलने वाली थी। हर तरफ ढोल- नगाडों का शोर सुनाई दे रहा था। जहां तहां लोग नाच रहे थे। युवाओं का जोश देखते ही बनता था।…

Read More Read More

नगरकोट

नगरकोट

11 जून 2017 नगरकोट बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों को देखने के लिए नगरकोट बेहतरीन जगह है। मौसम साफ हो तो यहां से सूरज के उगने का शानदार नजारा दिखाई देता है। समुद्र तल से 2195 मीटर की ऊंचाई पर बसे नगरकोट का मौसम ठंडा रहता है । मैदानों की गरमी से बचने के लिए यह जगह माकूल है। यही कारण है कि नेपाल का यह खूबसूरत पहाड़ी कस्बा पर्यटकों से गुलजार रहता है। नगरकोट नेपाल की राजधानी काठमांडू…

Read More Read More

पाटन

पाटन

10 जून 2017 पाटन काठमांडू के पास ही बसा है ऐतिहासिक पाटन। यह दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से राजधानी रहा। यहां का दरबार चौक काठमांडू घाटी के तीनों दरबार चौकों में सबसे भव्य है। इसके मंदिरों और महलों में लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी का काम स्तब्ध कर देता है। यहां के राजमहल और उससे जुड़े मुल चौक और सुन्दरी चौक के भीतर लकड़ी पर बेहतरीन काम किया गया है। पाटन शहर को बागमती नदी काठमांडू से अलग करती…

Read More Read More

भक्तपुर

भक्तपुर

9 जून 2107 नेपाल का ऐतिहासिक शहर है भक्तपुर । यह शहर 12वीं से 15वीं शताब्दी तक नेपाल की राजधानी रहा। लकड़ी पर बारीक नक्काशी के काम की नेवाड़ी कला का बेजोड़ उदाहरण है भक्तपुर। यहां के मंदिरों और महलों पर की गई शानदार नक्काशी से आंखे हटाने का मन ही नहीं करेगा। भक्तपुर की पतली गलियों से निकलने पर हर घर कला का जीता जाता जागता उदाहरण लगता है। यही वजह है कि भक्तपुर के दरबार चौक को यूनेस्को…

Read More Read More

काठमांडू

काठमांडू

8 जून 2017 काठमांडू नेपाल का सांस्कृतिक, आर्थिक और ऐतिहासिक केन्द्र है काठमांडू। नेपाल की इस राजधानी में भगवान शिव का प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर है। जिसे द्वादश ज्योर्तिलिंगो में सबसे प्रमुख माना जाता है। बडी संख्या में हिन्दु इसके दर्शन करने के लिए काठमांडू आते हैं। यह दुनिया का अनोखा शहर है जिसके आस-पास सात यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं। पशुपतिनाथ मंदिर के साथ काठमांडू के दरबार चौक, स्वयंभूनाथ मंदिर और बौद्धनाथ स्तूप को यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल…

Read More Read More

पोखरा

पोखरा

7 जून 2017 नेपाल का प्यारा और छोटा हिल स्टेशन है पोखरा। पोखरा एक घाटी में बसा है। बडी सी खूबसूरत फेवा झील इसकी खासियत है। इसी झील के एक तरफ पोखरा शहर बसा है। यहां से अन्नपूर्णा की बर्फ से ढकी चोटियां साफ दिखाई देती हैं। ट्रेंकिग जैसे रोमांचक खेलों को पसंद करने वाले के लिए पोखरा पसंदीदा जगह है। यहां से हिमालय के अंदरूनी इलाकों में ट्रेकिंग की जा सकती है। यहां पैराग्लाइंडिग और लाइट एयरक्राफ्ट से उड़ने…

Read More Read More

लुंबिनी

लुंबिनी

6 जून 2017 लुंबिनी भारत- नेपाल की सीमा के पास नेपाल में स्थित है महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी । महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली पर मायादेवी मंदिर बना है। इसी जगह पर सबसे प्राचीन बुद्ध विहार के सबूत मिले हैं जिसे ईसा से 600 वर्ष प्राचीन माना जाता है। सम्राट अशोक ने लुंबिनी में स्तूपों और मठों को निर्माण करवाया था। सम्राट अशोक के प्रसिद्ध स्तंभों में से एक लुंबिनी में है जिसमें इस जगह के महात्मा बुद्ध के…

Read More Read More

चितवन नेशनल पार्क

चितवन नेशनल पार्क

5 जून 2017 चितवन नेशनल पार्क साल के घने जंगलों से ढका है नेपाल का चितवन नेशनल पार्क। एक सींग वाला गैंडा इन जंगलों की शान है। यहां के घास के मैदानों में घूमते गैंडों को देखना अलग ही अनुभव है। इस पार्क ने गैंडों के संरक्षण में मिसाल कायम की है।आज यहां 600 से ज्यादा गैंडें हैं। इसके साथ ही यहां बडी संख्या में बाघ और सैंकडों तरह ही चिडियां भी पाई जाती हैं। नेपाल के इस पहले नेशनल…

Read More Read More

नेपाल घूमना चाहते हैं तो ये Itinerary आएगी आपके काम 

नेपाल घूमना चाहते हैं तो ये Itinerary आएगी आपके काम 

भारत का पड़ोसी देश है नेपाल। नेपाल को प्रकृति ने बेहद ख़ूबसूरत बनाया है। यह देश अपनी सभ्यता, संस्कृति, धार्मिक मान्यता, बोली, भाषा में भारत के बेहद नजदीक है। अगर आप भारत से यहां घूमने आते हैं तो आपको लगेगा ही नहीं कि किसी दूसरे देश में आए हैं।  नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छी जगह है। बाहर से आने वाले पर्यटक नेपाल घूमने की शुरुआत काठमांडू से ही करते हैं। काठमांडू देश की…

Read More Read More