Browsed by
Month: December 2017

अमृतसर

अमृतसर

अमृतसर सिक्ख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण शहर है अमृतसर। सिक्ख धर्म में सबसे पवित्र जगह स्वर्ण मंदिर गुरूद्वारा अमृतसर में ही है। गुरू अर्जनदेव ने स्वर्ण मंदिर का निर्माण शुरू करवाया था। स्वर्ण मंदिर के पास ही जलियावालां बाग में शहीद स्मारक के दर्शन किए जा सकते हैं। 16वीं सदी में बसाया गया अमृसतर एक समय बहुत बड़ी व्यापारिक मंडी हुआ करता था। जहां कश्मीर से लेकर अफगानिस्तान तक व्यापार किया जाता था। यहां के पुराने बाज़ारों में उस समय…

Read More Read More

आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब सिक्ख धर्म के प्रमुख स्थानों में से एक है आनंदपुर साहिब। सिक्ख धर्म के पांच प्रमुख गुरूद्वारों में से एक यहीं है। इसे श्री तख़्त केशगढ़ साहिब कहा जाता है। दसवें गुरू, गुरू गोविंद सिंह जी ने सन् 1699 में बैसाखी के दिन यहीं खालसा की स्थापना की थी। यहां गुरू गोविंदसिंह जी से जुड़ी चीजें रखी गई हैं।आनंदपुर में मनाए जाने वाला होला-मोहल्ला का त्योहार बहुत प्रसिद्ध है। दुनिया भर से श्रद्धालु इस त्योहार में हिस्सा लेने…

Read More Read More

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता पश्चिम बंगाल की पहचान है कोलकाता। कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है। कोलिकाता, सुतानाती और गोविन्दपुरी इन तीन गांवों को मिलाकर जॉब चारनोक में 1690 में कोलकाता की नींव रखी थी। हुगली नदी के किनारे बसा कोलकाता आज भारत के सबसे बड़े महानगरों में से एक होने के साथ ही बंगाल की कला और संस्कृति की पहचान भी बन चुका है। औपनिवेशिक दौर की इमारतें, संग्रहालय, कला दीर्धाएं और बाजार यहां बहुत कुछ देखा जा सकता…

Read More Read More

अलीपुरद्वार

अलीपुरद्वार

अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल के खूबसूरत डुअर्स इलाके का बड़ा हिस्सा अलीपुरद्वार में ही आता है। भूटान, गंगटोक और दार्जिलिंग का रास्ता यहीं से होकर जाता है। चाय बागानों से घिरे इस इलाके में घने जंगल भी हैं। जैव विविधता से भरे इन जंगलों में घूमने का अलग ही मजा है। यहां बाघ, गैंड़ा और हाथी जैसे जानवरों को देखा जा सकता है। इसके अलावा तरह-तरह के पक्षी भी इन जंगलों में बहुत मिलते हैं। यहां जलदापारा वन्यजीव अभ्यारण्य और बुक्सा…

Read More Read More

नवद्वीप

नवद्वीप

नवद्वीप गौड़ीय वैष्णव सम्प्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थान है पश्चिम बंगाल का नवद्वीप। भागीरथी नदी के किनारे बसा नवद्वीप भक्तिकाल के प्रमुख संत भगवान चैतन्य की जन्मस्थली है। चैतन्य ने कृष्ण भक्ति को लोकप्रिय बनाया। मध्यकाल में नवद्वीप ज्ञान और दर्शन का बहुत बड़ा केन्द्र था। यहां संस्कृत , न्याय और तर्क शास्त्र की शिक्षा दी जाती थी। यहां कई प्राचीन मंदिर देखे जा सकते हैं। नवद्वीप के पास मायापुर है जहां इस्कान का मुख्यालय है। नवद्वीप में होली के…

Read More Read More

मुकुटमणिपुर

मुकुटमणिपुर

मुकुटमणिपुर पश्चिम बंगाल में शांति से छुट्टियां बिताने की लोकप्रिय जगह है मुकुटमणिपुर। पहाड़, झील और जंगलों से घिरा मुकुटमणिपुर प्रकृति प्रेमियों के लिए सही जगह है। यहां के विशाल मुकुटमणिपुर बांध से बनी झील में नाव की सैर करके समय बिताया जा सकता है। झील से कुछ दूरी पर प्राचीन अंबिकानगर के अवशेष है जो जैन धर्म का एक तीर्थ स्थान हुआ करता था। यहां की 1350 मीटर ऊंची पारसनाथ पहाड़ी भी जैन धर्म का तीर्थ स्थान है। यहां…

Read More Read More

दीघा

दीघा

दीघा पश्चिम बंगाल का दीघा समुद्र के किनारे समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है। दूर- दूर तक फैला समुद्री किनारा बेहद खूबसूरत लगता है। समुद्र तट के पास उगे कैसुरिना के पेड़ इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। दीघा की खासियत है कि यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों ही नजारों का आनंद लिया जा सकता है। वारेन हेस्टिंग्स ने इसे ‘ब्राइटन ऑफ ईस्ट’ कहा था। दीघा का शांत और कम गहरा समुद्र तट इसे तैरने के…

Read More Read More

चिनसुरा

चिनसुरा

चिनसुरा बंगाल में हुगली नदी के किनारे डच लोगों की बस्ती था चिनसुरा। यहां 1615 से 1825 तक डच अधिपत्य रहा। एक समय इसे बंगाल का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता था। इसें डच विरासत से जुड़ी चीजों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां की सबसे लोकप्रिय इमारत घंटाघर है जिसे अंग्रेजों ने बनवाया था। घंटाघर के पास ही हुगली मदरसा है जो कभी डच सिपाहियों के रहने की बैरक हुआ करता था। कमिश्नर हाउस एक शानदार इमारत है…

Read More Read More

चंद्रनगर

चंद्रनगर

चंद्रनगर भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश का हिस्सा था पश्चिम बंगाल का चंद्रनगर। भारत की आजादी के बाद 9 जून 1951 को इसे भारत में शामिल किया गया। यह शहर सरस्वती नदी के किनारे बसाया गया। लंबे समय तक फ्रांसिसी शासन में रहे चंद्रनगर में फ्रांस की वास्तुकला और स्थापत्य इमारतों में नजर आता है। नदी के किनारे बनी चौड़ी सड़कें और बैठने की जगहें यूरोप की याद दिलाती हैं। सेंट लुईस चर्च और सेक्रेड हार्ट चर्च यहां की प्रमुख इमारतों…

Read More Read More