Browsed by
Month: May 2017

श्रीरंगपट्टनम srirangapatna

श्रीरंगपट्टनम srirangapatna

Travel Postcard श्रीरंगपट्टनम कर्नाटक का श्रीरंगपट्टनम दक्षिण भारत के इतिहास का अहम हिस्सा है । यह मैसूर का शेर कहे जाने वाले टीपू सुल्तान की राजधानी था। इसकी खासियत है कि यह शहर कावेरी नदी से घिरे एक विशाल टापू पर बना है। 16वीं सदी में बने यहां के किले को भारत के मजबूत किलों में से एक मााना जाता है। यहां का रंगनाथस्वामी मंदिर वैष्णव धर्म का एक प्रमुख मंदिर है जिसे 9वीं सदी में बनवाया गया था ।…

Read More Read More

श्रवणबेलगोला Shravanabelagola

श्रवणबेलगोला Shravanabelagola

Travel Postcard श्रवणबेलगोला यह एक प्राचीन जैन तीर्थ है। यहां का सबसे बडा आकर्षण है विंध्यागिरी पर्वत पर एक ही पत्थर से बनी भगवान गोमतेश्वर की 57 फुट ऊंची मूर्ति। इसे करीब 1000 हजार वर्ष पहले बनवाया गया था । बारह साल में एक बार मूर्ति का महामस्ताभिषेक किया जाता है जिसमें बडी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। यहां बहुत से प्राचीन जैन मंदिर बने हैं। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने जैन धर्म अपनाने के बाद अपना आखिरी समय यहीं…

Read More Read More

मैसूर mysore

मैसूर mysore

Travel Postcard मैसूर भव्य महलों, मंदिरों और बगीचों का शहर है मैसूर। कनार्टक का यह शहर कला और साहित्य का भी केन्द्र रहा जिसे यहां के वाडेयार राजाओं ने बढावा दिया। मैसूर खासतौर से अपने दशहरा उत्वस के लिए जाना जाता है। 500 साल पुराने इस उत्सव को देखने दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। उस समय रोशनी से जगमगाते मैसूर महल की भव्यता देखते ही बनती है । मैसूर अपनी रेशमी साड़ियों के साथ मैसूर पाक नाम की…

Read More Read More

बादामी badami

बादामी badami

Travel Postcard बादामी उत्तरी कनार्टक में बसा है प्राचीन शहर बादामी जिसे पहले वातापी के नाम से जाना जाता था। 6से 8वीं शताब्दी के बीच चालुक्य शासको ने 200 वर्ष से कुछ ज्यादा समय तक यहां से शासन किया। बादामी में उस समय हिन्दु, बौद्ध और जैन मंदिरों का निर्माण किया गया। ये मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण हैं। इनमें पहाड़ को काट कर बनाए गुफा मंदिर सबसे लोकप्रिय हैं जिन्हें सुन्दर मूर्तियों के सजाया गया है। तीन…

Read More Read More

हम्पी Hampi

हम्पी Hampi

Travel Postcard हम्पी मध्यकाल में दक्षिण भारत के सबसे शक्तिशाली हिन्दु राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था हम्पी । तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हम्पी दुनिया के सबसे समृद्धशाली नगरों में से एक था। राजा कृष्णदेवराय ( 1509-29) का समय उसका स्वर्णिम काल मान जाता है। आज उसके अतीत को बताने वाले असंख्य खंडहरों को देखकर हम्पी के वैभव का अंदाज लगाया जा सकता है। उस समय की वास्तुकला और स्थापत्य कला का रूप यहां के विरूपाक्ष और विठाला मंदिरों…

Read More Read More

दिल्ली delhi

दिल्ली delhi

Travel Postcard दिल्ली भारत की राजधानी और देश का दिल है दिल्ली। यह शहर जितना आधुनिक दिखाई देता है इसका इतिहास उतना ही प्राचीन है। पांडवों ने इसे इंद्रप्रस्थ के नाम से बसाया था। पिछले एक हजार साल में इसके सात बार बसने और उजड़ने के सबूत मिलते हैं। इन सभी प्राचीन अवशेषों को आज भी दिल्ली में देखा जा सकता है। राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और इंडिया गेट जैसे आधुनिक भारत की पहचान बने दर्शनीय स्थल दिल्ली में ही…

Read More Read More

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह andaman and nikobar

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह andaman and nikobar

Travel Postcard अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाडी में स्थित यह द्वीप समूह साफ सुन्दर समुद्री तट, हरे – भरे जंगल, दुर्लभ जीव -जन्तु और अनोखी आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है। आज़ादी की लडाई से इसका गहरा जुडाव है। सुभाषचंद्र बोस ने 30 दिसंबर 1943 के दिन यहीं सबसे पहले भारत की जमीन पर तिंरगा फहराया था और इन द्वीपों को ‘शहीद’ और ‘स्वराज’ का नाम दिया था। यहां के हैवलाक द्वीप को दुनिया के सबसे…

Read More Read More

चंडीगढ़ chandigarh

चंडीगढ़ chandigarh

Travel Postcard चंडीगढ़ आजादी के बाद आधुनिक भारत के विकास की पहचान बना चंडीगढ। 1950 के दशक में फ्रांस के वास्तुकार ली कार्बूजिए का बनाया यह शहर आधुनिक वास्तुकला और शहर नियोजन की पहचान बन गया। साफ-सुथरी चौडी सड़कें और सडकों के किनारे लगे हरे -भरे पेड शहर की खूबसूरती को निखारते हैं। शिवालिक पहाडियों की तहलटी में बसा यह शहर पंजाब और हरियाणा दो राज्यों की राजधानी है लेकिन चंडीगढ खुद एक केन्द्रशासित प्रदेश है। नेकचंद जी का बनाया…

Read More Read More

लक्षद्वीप Lakshadweep

लक्षद्वीप Lakshadweep

Travel Postcard लक्षद्वीप पारदर्शी पानी , सफेद रेत से भरे समुद्र तट, लगून और नारियल के पेडों से भरा लक्षद्वीप एक स्वर्ग की तरह लगता है। यह भारत का अकेला मूंगा द्वीपों का इलाका है। समुद्री रोमांचक खेलों के लिए लक्षद्वीप आदर्श जगह है। यहां के पर्यावरण को बचाए रखने के लिए इसके कुल 36 द्वीपों में से 6 को ही पर्यटकों के लिए खोला गया है। एक निश्चित संख्या में ही पर्यटकों को यहां आने दिया जाता है। केरल…

Read More Read More

दादरा और नगर हवेली Dadra and Nagar haveli

दादरा और नगर हवेली Dadra and Nagar haveli

Travel Postcard दादरा और नगर हवेली घने जंगल, पहाड़, नदियां और झीलें दादरा और नगर हवेली को घूमने के लिए आदर्श जगह बनाती हैं। यह छोटा का केन्द्रशासित प्रदेश गुजरात औऱ महाराष्ट्र के बीच बसा है। इसके 40 फीसदी हिस्से पर जैव विविधता से भरे जंगल हैं । 175 वर्ष तक पुर्तगाली उपनिवेश रहले के कारण यहां पुर्तगाली प्रभाव भी नजर आता है। यहां की अधिकांश आबादी आदिवासी है इसलिए उनकी संस्कृति को देखने औऱ समझने के लिए यह एक…

Read More Read More