Browsed by
Category: International

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दुबई कैसे घूमें ?

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दुबई कैसे घूमें ?

किसी नई जगह घूमने जाएं तो एक दुविधा होती है कि वहां घूमा कैसे जाए? किस साधन का इस्तेमाल किया जाए? अगर आप कम बजट में सफ़र करना चाहते हैं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। जिन शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट अच्छा नहीं होता वहां घूमने में काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। दुबई इस मामले में बेहतर शहर है। दुबई का पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी विकसित और व्यवस्थित है। मेरी हाल की दुबई यात्रा में मैंने…

Read More Read More

अल फ़हीदी- दुबई का इतिहास झाँकता है जहाँ….

अल फ़हीदी- दुबई का इतिहास झाँकता है जहाँ….

मिट्टी,पत्थर,लकड़ी के इस्तेमाल से बनी एक मंजिला या दुमंजिला इमारतें। इमारतों के बीच से निकलती पतली सड़कें। इमारतों को ठंडा रखने के लिए बनी ऊंची पुरानी मीनारें किसी भी तरह से दुबई में होने का आभास नहीं देती। जिसने भी आज की आधुनिक दुबई को तस्वीरों या असल में देखा हो अगर उसे आँखें बंद करके इस इलाके में छोड़ दिया जाए तो वह कभी यह नहीं बता पाएगा कि यह दुबई का इलाका है। यही बात अल-फ़हीदी को ख़ास…

Read More Read More

बाली भारतीयों के लिए क्यों है बेहतर जगह ?

बाली भारतीयों के लिए क्यों है बेहतर जगह ?

इंडोनेशिया का एक द्वीप है बाली। अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, अनोखी हिन्दु संस्कृति, सफेद रेत से भरे समुद्र तटों और नाइट लाइफ के लिए इसे दुनिया भर में जाना जाता है। दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए बाली आते हैं। पर बाली में कुछ बाते हैं जो इसे भारतीयों के लिए खास बनाती हैं। यहां मैंने उन्हीं को बताने की कोशिश की है। 1- भारतीयों के लिए वीजा फ्री
 कहीं बाहर जाने से पहले मेरा पहला ध्यान जाता है उस…

Read More Read More

भारतीयों के लिए दुबई वीज़ा

भारतीयों के लिए दुबई वीज़ा

काँच और स्टील से बनी ऊँची इमारतें, चमक-दमक से भरे शॉपिंग माॉल्स और घूमने के लिए एक सुरक्षित ठिकाना होने के कारण दुबई दुनिया में सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहरों की सूची में अगले नंबर पर आता है। दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या भी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। मुझे ये शहर बहुत पसंद है और पिछले कुछ वर्षों में मैं तीन बार यहाँ जा चुका हूँ। मैं दुबई घूमने के अपने अनुभव साझा करूँ उससे…

Read More Read More

काबुल के बाज़ार में एक दिन…

काबुल के बाज़ार में एक दिन…

‘हिन्दुस्तानी या पाकिस्तानी’ काबुल की मशहूर चिकन स्ट्रीट बाज़ार की एक दुकान में घुसने के बाद दुकानदार ने मुझसे पूछा। मैं इस बाजार की एक कीमती पत्थरों की दुकान में यूं ही कुछ देखने चला गया था। लापीस लाजुली और दूसरे कीमती पत्थरों से सजी वह दुकान मुझे खूबसूरत लगी। लेकिन दुकान में घुसने के बाद इस सवाल ने मुझे चौंका दिया था। जैसे ही मैंने कहा ‘हिन्दुस्तानी’ तो उम्रदराज से दिखाई देते दुकानदार के चेहरे पर मुस्कान आ गई।…

Read More Read More

जानिए भारतीयों के लिए नेपाल घूमना है कितना आसान ? 

जानिए भारतीयों के लिए नेपाल घूमना है कितना आसान ? 

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। अभी हाल ही में पहली बार मेरा नेपाल जाना हुआ। मैं ट्रेवल से जुड़े कार्यक्रम हिमालयन ट्रेवल मार्ट में हिस्सा लेने के लिए नेपाल गया था। यहां पहुंचकर पता चला कि हमारे इस पड़ोसी देश में देखने, घूमने और समझने के लिए कितना कुछ है। नेपाल सांस्कृतिक तौर पर भारत के बेहद करीब रहा है। बचपन से नेपाल के बारे में सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या विदेश यात्रा पर मुझे नेपाल जाना चाहिए,…

Read More Read More

इंद्र जात्रा— काठमांडू घाटी में इंद्र पूजा का उत्सव

इंद्र जात्रा— काठमांडू घाटी में इंद्र पूजा का उत्सव

काठमांडू दरबार स्क्वेर में जनसैलाब उमड़ा हुआ था। खासे बड़े स्क्वेर में कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी। जिसे जहां जगह मिली फंस कर खडा था। मंदिरों की सीढियां, आसपास के घरों की छतें और ऊंचे रेस्टोरेंट सभी खचाखच भरे थे। आज एक खास दिन था। इंद्रजात्रा के त्यौहार की पहली रथयात्रा निकलने वाली थी। हर तरफ ढोल- नगाडों का शोर सुनाई दे रहा था। जहां तहां लोग नाच रहे थे। युवाओं का जोश देखते ही बनता था।…

Read More Read More

नेपाल घूमना चाहते हैं तो ये Itinerary आएगी आपके काम 

नेपाल घूमना चाहते हैं तो ये Itinerary आएगी आपके काम 

भारत का पड़ोसी देश है नेपाल। नेपाल को प्रकृति ने बेहद ख़ूबसूरत बनाया है। यह देश अपनी सभ्यता, संस्कृति, धार्मिक मान्यता, बोली, भाषा में भारत के बेहद नजदीक है। अगर आप भारत से यहां घूमने आते हैं तो आपको लगेगा ही नहीं कि किसी दूसरे देश में आए हैं।  नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने की शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छी जगह है। बाहर से आने वाले पर्यटक नेपाल घूमने की शुरुआत काठमांडू से ही करते हैं। काठमांडू देश की…

Read More Read More

ट्रेकिंग पसंद हैं तो चले आइए नेपाल 

ट्रेकिंग पसंद हैं तो चले आइए नेपाल 

मुझे पहाड़ों में ट्रेकिंग करना बहुत पसंद है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों वाली हिमालय पर्वत श्रंखला के कारण भारत में ट्रेकिंग करने के न जाने कितने रास्ते हैं। मैने भी भारत में कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई ट्रेक किए हैं। भारत के साथ ही हमारे पड़ोसी देश नेपाल से भी हिमालय पर्वत गुजरता है। हिमालय ने नेपाल को भरपूर ख़ूबसूरती दी है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी मांउंट एवरेस्ट भी नेपाल में ही है। हिमालय की गोद में…

Read More Read More

वो हंसते चेहरे

वो हंसते चेहरे

मैं मैजेस्टिक प्रिसेंस क्रूज की 16 वीं मंजिल या जहाज की भाषा में कहें तो डेक पर बैठा था। सुबह के नाश्ते का समय था । डेक के रेस्टोरेंट में कांच की खिड़कियों से समुद्र को निहारते नाश्ता करते लोगों का तांता लगा था। तभी मेरे पास कोई आया ये पूछने की मुझे क्या चाहिए। लंबा स्मार्ट सा लडका । उसके नेम प्लेट पर नजर गई। रणबीर ( शायद यही नाम था) । मुस्कराहट के साथ उसने पूछा ‘क्या ले…

Read More Read More