चंद्रनगर

चंद्रनगर

चंद्रनगर
भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश का हिस्सा था पश्चिम बंगाल का चंद्रनगर। भारत की आजादी के बाद 9 जून 1951 को इसे भारत में शामिल किया गया। यह शहर सरस्वती नदी के किनारे बसाया गया। लंबे समय तक फ्रांसिसी शासन में रहे चंद्रनगर में फ्रांस की वास्तुकला और स्थापत्य इमारतों में नजर आता है। नदी के किनारे बनी चौड़ी सड़कें और बैठने की जगहें यूरोप की याद दिलाती हैं। सेंट लुईस चर्च और सेक्रेड हार्ट चर्च यहां की प्रमुख इमारतों में से हैं। चंद्रनगर संग्रहालय में फ्रांसिसी समय की वस्तुऐं देखी जा सकती हैं। चंद्रनगर कोलकाता से 30 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.